हाजीपुर: आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने के लिए डीएम वैशाली की पहल
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित इस योजना में पोषाहार वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।