खरगोन। शहर के डाबरिया फालिया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंजीनियर का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भूपेंद्र पिता बाबू सिंह मंडलोई के रूप में हुई है, जो साईं सिटी कॉलोनी के निवासी थे।