बांसवाड़ा: एसपी कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण पर एडीजीपी रुपिंदर सिंघ पहुंचे, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रुपिंदर सिंघ शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत बांसवाड़ा पहुंचे।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान एडीजीपी रुपिंदर सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली कि समीक्षा की ।