अम्बाला: कचहरी चौक पर किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर जताया रोष
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 अंबाला शहर की कचहेरी चौक पर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। किसानों ने कहा कि जब तक हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए किसानों को रिहा नहीं किया जाएगा उनका प्रदर्शन चलता रहेगा आने वाली 9 अप्रैल को देश में रेल रुको आंदोलन का भी ऐलान किया गया