अम्बाला: थाना सैक्टर-9 में दर्ज चोरी की नीयत से घर में घुसने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 6, 2024 अंबाला शहर के सेक्टर 9 में चोरी करने की नीयत से घर में घुसे आरोपी ने पूछताछ के दौरान तीन अन्य साथियों के नाम लिए। जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया चारों आरोपियों को मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।