अम्बाला: अंबाला के गौरव हत्याकांड की गुत्थी अनसुलझीः पुलिस ने आरोपी के परिजनों से की पूछताछ
Ambala, Ambala | Apr 6, 2024 अंबाला कैंट में 13 साल के गौरव की हत्या की गुत्थी अभी अनसुलझी है। पुलिस ने हत्या के पीछे के कारणों को जानने और गौरव के पड़ोसी अश्वनी को पकड़ने के लिए दिन-रात एक कर दी है।उधर, पुलिस ने फरार चल रहे अश्वनी के मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों को पुलिस थाने बुला पूछताछ की है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।