भादरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी पार्क में विधायक के सानिध्य में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ
भादरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह गांधी सार्वजनिक पार्क में ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। विधायक संजीव बेनीवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक सुरेंद्र शास्त्री, डॉ.पवन शर्मा के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। विधायक ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षकों का सम्मान किया ।