हेरहंज: भाजपा नेता संतोष यादव ने सांसद व विधायक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया, दी बधाई व शुभकामनाएं
सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव ने हेरहंज प्रखंड के सभी सांसद और विधायक प्रतिनिधियों तथा मंडल अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता विधायक प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, देवनंदन आदि मौजूद रहे