कटकमदाग: कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता ने सदर एसडीओ से बेंदी में नो एंट्री लगाने का किया आग्रह
कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता ने आज गुरुवार 4 बजे सदर एसडीओ को पत्र लिखकर बेंदी से खिरगांव तक सुबह 5 से रात 9 बजे तक नो एंट्री लगवाने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि कटकमदाग प्रखंड के एनएच 100 खिरगांव से लेकर बेंदी तक अति व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है।