कटकमदाग: जेएससीए का अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू
झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का अंडर 14 (बॉयज) इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 26 नवंबर मंगलवार 10 बजे से प्रारंभ हो गया है। साथ हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, दुमका, गुमला और लातेहार में जिलों की टीम को चार ग्रुप में बांट कर मैच आयोजित होंगे। ग्रुप ए के मैच हजारीबाग और कोडरमा में होना है।