कटकमदाग: कटकमदाग पुलिस ने रामनगर से दो वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा
कटकमदाग प्रखंड के रामनगर से कटकमदाग पुलिस ने आज गुरुवार 4 बजे दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार किये गये वारंटी रामनगर तेली टोला निवासी सूरज कुमार वर्मा पिता योगेन्द्र राम व रामनगर निवासी विकास कुमार राम उर्फ पिकू पिता मोहन राम है। दोनों के विरुद्ध कटकमसांडी थाना में मामला दर्ज था।