महाराजगंज: तरौजा गांव में मारपीट का वीडियो वायरल, एक युवक को महिला के साथ कई लोग मारते हुए देखा गया
26 मई मंगलवार की सुबह 8 बजे एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला।जिसमें एक महिला व एक युवक को कई लोग लात घूसों से मारपीट करते हुए देखे जा सकते है।वीडियो के बारे मे जानकारी प्राप्त हुई,कि थाना क्षेत्र शिवगढ़ के ग्राम तरौंजा मे बेटी को विदा कराने के लिए गई उसकी मां और उसके भाई को उसके ही ससुरालली जनों ने जमकर मारा पीटा।वीडियो चर्चा का विषय बना है।