पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात 11:04 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 14 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।