बगोदर: बगोदरडीह में चाकू से चाची पर हमला करने वाले आरोपी भतीजा को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में शनिवार की देर शाम भतीजा ने चाची पर चाकू से हमला कर दिया था।जिससे जुबेदा खातून नामक गंभीर रूप घायल हो गई। मामले में पीडिता जुबेदा खातून ने रविवार को अपने भतीजा उमर अंसारी के खिलाफ बगोदर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को गिरिडीह जेल दिया।