उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव में शनिवार को मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अमरीबाई गाडरी और उनकी पुत्री लूंगा बाई के रूप में हुई है। अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। विधायक उदयलाल डांगी ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
#Udaipur #rajasthan #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।