गुमला: महिला से पैसे छीनकर भाग रहे लुटेरों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों को मारी गोली, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Nov 2, 2025 बिशनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के डुमर पाठ साप्ताहिक बाजार से लौटने के क्रम में शनिवार की शाम सभी अपना-अपना सामान समेट कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी 4 अज्ञात लुटेरों ने बाजार से मछली बेचकर घर लौट रही महिला का पैसों से भरा थैला छीनकर भागने लगे। तभी महिला और अन्य लोग शोर मचाने लगे। भागने कम में लुटेरों का पीछा कर रहे ग्रामीण पर गोली चला दी।