मधेपुरा: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों का दूसरा प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रेक्षकों ने दिए निर्देश
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के माइक्रो ऑब्जर्वरों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण शनिवार को आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण संबंधित प्रेक्षक महोदयों की देखरेख में जिले के दो अलग-अलग स्थलों पर संपन्न हुआ।