मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने जिले में छापेमारी कर तस्करों और शराबियों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने शनिवार को पुरैनी थाना क्षेत्र के कुरसंडी दियारा वार्ड-04 में छापामारी कर दो लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान मौके से रामबिलास पासवान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास जांच के दौरान 12 व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया।