हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र में बिलग्राम रोड पर पीडब्लूडी स्टोर में दीवार गिरने से तीन मजदूर हुए घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Mar 4, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम रोड पर पीडब्ल्यूडी का स्टोरनुमा परिसर है जहां यहां टैंकर से तारकोल उतारकर भरा जाता है। रविवार शाम यहां टैंकर से तारकोल उतरा जा रहा था जहां नानकगंज निवासी 40 वर्षीय मकबूल, 35 वर्षीय राबिद अली और 38 वर्षीय रामगोपाल परिसर में ही काम कर रहे थे इसी दौरान बारिश के चलते दीवार ढह गई। जिसके मलबे की चपेट में आकर तीनों मजदूर घायल हो गए।