हरदोई: मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी निधि से GIC को दिए ₹25 लाख, जल्द ही शुरू होगा निर्माण कार्य
Hardoi, Hardoi | Mar 3, 2024 शहर के घंटाघर रोड स्थित GIC लगभग 50 वर्षों से अधिक पुराना है। राजकीय इंटर कॉलेज की दीवारें और छत अब जर्जर हो चुके हैं। अधिक बारिश में छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जर्जर भवन होने के चलते किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए मंत्री नितिन अग्रवाल ने GIC के जीर्णोद्धार के लिए ₹25 लाख अपनी निधि से देने की घोषणा की है।