हरदोई: ADG के निर्देशानुसार पुलिस ने शाहबाद में दंगा नियंत्रण को लेकर किया रिहर्सल, एसपी केशव चंद गोस्वामी ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 3, 2024 ADG लॉ एन आर्डर उत्तरप्रदेश के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को यूपी पुलिस अलग अलग इलाकों में दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल अभियान चला रही है। आज इसी कड़ी में शाहबाद कस्बे में दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया गया। मामले के संबंध में एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि शाहबाद के विभिन्न चौराहों पर यह दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया गया है।