मुरैना नगर: नेहरू पार्क रोड पर जिला पंचायत के पास गिरा विशाल पीपल का पेड़, दो दुकानें और एक कार क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल
मुरैना। शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित जिला पंचायत कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कई वर्षों पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क किनारे गिर पड़ा। पेड़ गिरने से वहां बनी लकड़ी की दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया बताया गया कि कई वर्षों पुराना पीपल का पेड़ था।