सिवनी: डूण्डासिवनी में चाकूबाजी, पुलिस का सख्त एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
Seoni, Seoni | Apr 27, 2026 सिवनी के डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चेनसिंह उइके ने सोमवार को बताया कि ग्राम डोरली छतरपुर में पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया। आरोपी उदय सनोडिया साथियो के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।