खातेगांव: नेमावर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हरदा रेफर
रविवार दोपहर 2 बजे :नेमावर कस्बे की दुर्गा कॉलोनी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया है। थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत दर्ज करते हुए मामले मे दोनों पक्षों से गिरफ्तारियां की है।