पीपलखूंट: सुहागपुरा क्षेत्र में उफनती नदी के बीच जिंदगी का सफर, पुलिया डूबी तो ग्रामीण हर दिन मौत को चुनौती दे रहे हैं
एक ओर नदी का तेज बहाव और दूसरी ओर घर, स्कूल व अस्पताल पहुंचने की मजबूरी। प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र में कुण्डाल-गणावा और ठिकरिया गांवों के बीच हर मानसून में ग्रामीणों के सामने यही चुनौती खड़ी हो जाती है। छोटी पुलिया पर 2 से 3 फीट पानी बहने के बावजूद बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।