बेरो: बेड़ो में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 18,427 बच्चों को पिलाई गई दवा
Bero, Ranchi | Jun 29, 2026 बेड़ो प्रखंड में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। विधायक प्रतिनिधि नवल सिंह, एमओआईसी डॉ. सुनील जॉर्ज कंडुलना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान का उद्घाटन किया। पहले दिन विभिन्न बूथों व ट्रांजिट प्वाइंट पर 0 से 5 वर्ष तक के 18,427 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। छूटे बच्चों को 29 व 30 जून को घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।