ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में वर्क फ्राम होम के लिंक से ठगी गई सवा लाख की राशि, साइबर सेल ने कराई वापस
जिले की साइबर सेल पुलिस ने शुक्रवार को आनलाइन ठगी के पीड़ित को एक लाख 29 हजार 988 रुपये वापस दिलाए। साइबर ठगों ने पीड़ित को वर्क फ्राम होम नाम से बने लिंक के माध्यम से पांच बार में पैसे ऐंठ लिए। साइबर ठगों द्वारा फ्राड का अनुभव होते ही वे तत्काल पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस उनके खाते को होल्ड कराकर सारा पैसा वापस कराया।