दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद बदोसराय पुलिस अलर्ट मोड पर है। बदोसराय चौराहे पर वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है।सोमवार की रात करीब 10:00 बजे कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फतेहपुर में कार्यक्रम है जिसको लेकर पुलिस और सजग है।