सांगानेर: जयपुर की जामडोली थाना पुलिस ने मंदिर में चढ़ावे की थाली से नकदी चोरी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर की जामडोली थाना पुलिस ने गणेश मंदिर में चढ़ावें की थाली से नगदी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जामडोली थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि परिवादी प्रदीप कुमार शर्मा ने चढ़ावें की थाली में रखी नगदी चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी बात मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम बाबू को पकड़ा है।