कौंच: गांधी नगर कोंच में विद्युत लाइन में फॉल्ट से लगी भीषण आग, बिजली तारों से निकली चिंगारियां, मोहल्ले में मची भगदड़
Konch, Jalaun | Jun 11, 2026 कोंच नगर के गांधी नगर स्थित अवध विहारी मंदिर के पास बुधवार देर रात करीब 10 बजे विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से भीषण आग लग गई। तारों में स्पार्किंग और चिंगारियां निकलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद संबंधित लाइन बंद कराई गई। लाइन बंद होते ही आग पर नियंत्रण हो गया और बड़ा नुकसान टल गया।