बरेली: बरेली में मायके में भी नहीं सुरक्षित विवाहिता: जेठ पर रेप का आरोप, पति समेत ससुरालियों पर उत्पीड़न की शिकायत
बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति के अवैध संबंधों को लेकर विवाद होता रहा, जिसके चलते उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसका साथ देने के बजाय उसे ह