मोदी के खिलाफ नामांकन करने वालों की कतारः वाराणसी में श्याम रंगीला समेत देशभर से 100 लोग
Sadar, Varanasi | May 13, 2024 वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ नामांकन करने वालों की सोमवार को कतार लग गई। देशभर से करीब 100 से ज्यादा लोग नामांकन करने कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे हैं। इतनी ज्यादा संख्या में एक साथ लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों को कलेक्ट्रेट ऑफिस का गेट बंद करना पड़ा। इस दौरान पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की हो गई।