लक्ष्मीपुर: जमुई में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान शुरू हुआ
जमुई के महावीर वाटिका में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। जो शाम 6 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की।