पठनपुरा वार्ड-13 में लौटी रोशनी, पूर्व उप प्रमुख जावेद इकबाल मुन्ना ने जताया आभार
सुरसंड: पठनपुरा वार्ड-13 में जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत पूरी होने के बाद कई दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
इस मौके पर सुरसंड के पूर्व उप प्रमुख जावेद इकबाल मुन्ना ने ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मौजूद हाफिज अहमद अली, जमीरउलहक, आजाद , जाहिद, खालिद, रहमतुल्लाह, राजाउल्लाह, दर्जनों नौजवानों तथा कड़ी मेहनत करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सकी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों के धैर्य और सहयोग की भी सराहना की
Sursand, Sitamarhi | Jun 8, 2026