शाजापुर: आजाद चाैक पर हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन, देर रात तक कवियों ने किया रचना पाठ
शाजापुर के आजाद चाैक में गुरुवार रात को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें कवियों ने देर रात तक रचना पाठ किया। कवि सम्मेलन में कवियों ने विभिन्न रसों की कविता पाठ किया। जिसमें वीर रस के कवियों ने अपने रचना पाठ से माैजूद लोगों में जोश भर दिया।होली उत्सव समिति संयोजक संजय राठाैर ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन कवि अशोक नागर ने किया।