हैदरगढ़: हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर करोड़ों के बिजली पोल-तार सालों से बेकार, अधूरी योजना के कारण आपूर्ति नहीं हो रही संचालित
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए दर्जनों विद्युत पोल और तार पिछले दो साल से अव्यवस्थित पड़े हैं। इन तारों में अब तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिससे यह योजना अधूरी है। स्थानीय निवासियों ने रविवार करीब 11 बजे जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि इसकी वजह से मवेशी और वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो