कांके: राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश किया
Kanke, Ranchi | Nov 24, 2024 राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के सामने रविवार शाम करीब पांच बजे नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सीएम हेमंत सोरेन को कार्यवाहक सीएम का जिम्मा सौंपा। साथ ही सरकार बनाने का न्योता भी दिया। सीएम हेमंत सोरेन उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा।