चायल: पुरखास ग्राम सभा में बनते ही उखड़ने लगी प्रधानमंत्री सड़क, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
कौशांबी। विकास खंड नेवादा के पुरखास ग्राम सभा चौराहे से केवट का पुरवा तक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़क गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुए अभी एक माह भी नहीं बीता है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क में दरारें पड़ने और धंसने की शिकायत सामने आई है। बुधवार मामला!