पनागर: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे रांझी बापू नगर के अमित कुमार, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना ने बदली तकदीर
रांझी क्षेत्र के बापू नगर में रहने वाले 38 वर्षीय प्राइवेट कर्मी अमित कुमार के लिए आगामी 15 अगस्त का दिन उनके जीवन का सबसे स्वर्णिम पल बनने जा रहा है। भारत सरकार की पेंशन योजना से नियमित रूप से जुड़ने और ईमानदारी से हर माह प्रीमियम भरने के कारण उनका चयन देश के उन 10 चुनिंदा लोगों में हुआ है, जिन्हें राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा