खगौल: दानापुर: शाहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल फोन खोज निकाला
रविवार की सुबह करीब 11 बजे दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान खोया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने पटना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है