कटकमसांडी: कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट
कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिका एवं लुपुग के जंगली इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर चलाए गए छापामारी अभियान में करीब 150 किलो अवैध जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।