चूरू: ढाढर टोल प्लाजा पर हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोलेरो कैंपर किया ज़ब्त
Churu, Churu | Jun 8, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने ढाढर टोल प्लाजा पर हंगामा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस से शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार 8 जून की सुबह गश्त के दौरान पीसीआर से सूचना मिली कि ढाढर टोल नाका पर कुछ युवक बोलेरो कैंपर लेकर झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर हैडकांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।