सिवनी: सिवनी में 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा सुरक्षा कवच
Seoni, Seoni | Jul 9, 2026 सिवनी में खरीफ 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा शुरू हो गया है। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति। अनुसार किसान 31 जुलाई तक धान, मक्का, उड़द और सोयाबीन सहित अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। कृषि विभाग ने अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर योजना का लाभ मिल सके।