मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पटाखा गिरने से दो समुदाय के लोगों में मारपीट, शादी समारोह में मची भगदड़
Meerut, Meerut | Apr 9, 2025 मेरठ के लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में शादी के प्रोगाम में चढ़त के दौरान हो रही आतिशबाजी की चिंगारी गिरने के कारण दो समुदाय के लोगों आमने सामने आ गए इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसको लेकर शादी समारोह में भगदड़ मच गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर मामले में अपने कार्यवाही शुरू कर दी है