मेरठ: जानी क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास, 3 नकाबपोश बदमाश स्प्लेंडर बाइक से आए, वारदात सीसीटीवी में कैद
Meerut, Meerut | Apr 8, 2025 जानी थाना क्षेत्र की ग्रीनवुड सिटी कॉलोनी में एक महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास हुआ। मंगलवार रात को गरिमा पुंडीर अपने घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे।बदमाशों ने महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। गरिमा ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बदमाशों से दूर कर लिया और शोर मचा दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए