दरभंगा: दरभंगा LNMU के कुलपति की अध्यक्षता में पीजीआरसी की बैठक में छह संकायों के कुल 455 शोध-प्रारूपों को मिली स्वीकृति
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई स्नातकोत्तर शोध परिषद् (पीजीआरसी) की बैठक में छह संकायों के कुल 455 शोध-प्रारूपों को गहन विचार- विमर्शोपरान्त स्वीकृति प्रदान की गई। जिनमें 450 पैट-2023 तथा 5 पूर्ववर्ती शोधार्थियों के शोध-प्रारूप शामिल हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार की शाम 5:30 बजे दी।