बहरोड़: बहरोड के औद्योगिक क्षेत्र में फिर भड़की आग, दो दिन बाद दोबारा सुलगी, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर
Behror, Alwar | Apr 15, 2026 बहरोड़ के रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। दो दिन पहले जिस कंपनी में आग लगी थी, उसी स्थान पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आग दोबारा सुलग उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही