बिंदकी: मवईया मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौके पर दर्दनाक मौत, छोटा भाई गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत मवईया मोड़ के समीप बुधवार की रात करीब 8:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार बड़ा भाई रजनीश उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र रामराज निवासी ग्राम नाथू खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसी बाइक में सवार छोटा भाई अमित उम्र 18 वर्ष गंभीर घायल हो गया।