दमोह: इमलाई में पेट्रोल-डीजल के अवैध भंडारण का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Damoh, Damoh | Mar 26, 2026 दमोह पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों के बीच शहर में ईंधन के अवैध भंडारण के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इमलाई स्थित पेट्रोल पंप पर पानी के कुप्पों में पेट्रोल-डीजल भरकर ले जाने तथा कन्हैया पेट्रोल पंप सहित बायपास के पंपों पर टंकियों में ईंधन भरने के मामले सामने आए हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गुरुवार दोपहर मामले का संज्ञान लेकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।