नामकुम के चंदाघासी और खिजरी सहित कई जगहों में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक ही छत के नीचे पेंशन, आवास, धोती-साड़ी, दाखिल-खारिज, आधार-पैन, स्वास्थ्य सुविधाएँ सहित सैकड़ों योजनाओं का लाभ लिया।